जड़त्व (Inertia) : जड़त्व का कई सारे उदाहरण हम अपने दैनिक जीवन में देखते ही हैं आपने कभी नोटिस भी किया होगा कि किसी कमरे में रखी वस्तुएं जैसे कि टेबल, कुर्सी, पंखा, पुस्तक आदि वस्तुएं अगर किसी जगह पर स्थिर अवस्था में रखी होती है तो वह उसी जगह पर ही रहेगी है वह अपने आप अपनी स्थिति नहीं बदल सकती है। इसी तरह से मान लो कोई वस्तु जैसे कि एक बाल फर्श पर गतिमान अवस्था में है तो हम देखते हैं कि वह कुछ देर बाद में थोड़ी दूरी तय करके रुक जाती है इस बॉल रुकने का एक कारण यह है कि फर्श और बाल के बीच में घर्षण बल कार्य करते रहता है। जरा सोचो कि यदि फर्श और बाल के बीच में अगर घर्षण बल नहीं होता तो बाल क्या रुकती, बाल नहीं रुकती बाल और जमीन के बीच घर्षण बल होने के कारण ही थोड़ी देर बाद वह विराम अवस्था में आती है अर्थात किसी वस्तु की स्थिति में परिवर्तन करने के लिए बाह्य बल की आवश्यकता होती है। अर्थात कोई भी वस्तु चाहे वह गति अवस्था में हो या विराम अवस्था में हो वह खुद से यानि स्वतः ही अपने स्थिति में परिवर्तन नहीं कर सकता है वस्तु का यह गुण जड़त्व कहलाता है इसी बेस पर जड़त्व को हम निम्न...