क्रिकेट खिलाड़ी तेजी से आती गेंद को कैच करते समय गेंद पकड़ने के साथ अपने हाथ पीछे क्यों ले जाता है? - ldkaink
Cricket khiladi teji se aati gend ko catch karte samay Gend pakdane ke sath Apne hath piche kyon le jata hai, हम सभी यह जानते हैं कि "न्यूटन के गति के उद्देश्य नियम के अनुसार" किसी वस्तु के संवेग में परिवर्तन की दर लगाए गए असंतुलित बल के समानुपाती होता है
क्रिकेट खिलाड़ी तेजी से आती गेंद को कैच करते समय गेंद पकड़ने के साथ अपने हाथ पीछे क्यों ले जाता है?
![]() |
| गेंद को कैच करते समय, हाथ पीछे क्यों ले जाते है? |
अर्थात F समानुपति संवेग में परिवर्तन/समय, कैच लेते समय किसी भी गेंद को तुरंत पकड़ने पर समय का मान कम होता है समय का मान कम होने पर हाथ पर लगने वाले बल का मान अधिक होता है।
लेकिन गेंद को कैच लेते समय यदि हम अपने हाथ को पीछे की ओर ले जाते हैं तो ऐसा करने पर समय अंतराल का मान बढ़ जाता है और हाथ पर लगने वाले बल का मान कम हो जाता है इससे हाथ में चोट लगने का भय नहीं रहता है जिससे कि कैच लेने में आसानी होती है।
