ऊर्जा (Energy) - ldkalink
ऊर्जा (Energy): हम अपने दैनिक जीवन में ऊर्जा के कई उदाहरण देखते हैं जैसे कि बहते हुए पानी में भी एक ऊर्जा होती है जिससे की लकड़ी के गड्ढे को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पानी में तैरते हुए या गति करते हुए बड़ी आसानी से पहुंचा दिया जाता है।
इसी प्रकार आंधी तूफान के आने पर पेड़ पौधे गिर जाते हैं मकान के छते उड़ जाती है, बंदूक से गोली दागने पर लक्ष्य पर गोली का लगना।
स्प्रिंग घड़ी में यदि चाबी भर दिया जाता है तो हम देखते हैं की घड़ी की सुइयां चलने लगती है चाबी भरने से इसमें एक ऊर्जा उत्पन्न हो जाती है जिससे यह कार्य करने लगता है इन सब से पता चलता है कि हर वस्तु में कार्य करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है।
![]() |
ऊर्जा किसे कहते है |
तो आज के इस आर्टिकल में Urja kise kahate hain. तथा ऊर्जा S.I. मात्रक क्या है ऊर्जा कौन सी राशि है ऊर्जा का विमीय सूत्र क्या है अतः ऊर्जा की परिभाषा (paribhasha) को इसके उदहारण (udaharan) के साथ निम्न प्रकार से परिभाषित किया जा सकता है।
ऊर्जा किसे कहते है (Energy definition in Hindi)
किसी "वस्तु में उसके कार्य करने की क्षमता को ऊर्जा कहा जाता है ऊर्जा एक अदिश राशि है इसका S.I. मात्रक जूल है इसका विमीय सूत्र [ML2T-2] होता है" इस तरह से किसी भी कार्य को करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती ही है ऊर्जा के बिना कोई भी कार्य संभव नहीं है।
किसी भी वस्तु द्वारा अपनी अवस्था में जितना कार्य कर पता है यही उसकी ऊर्जा कहलाती है यदि ऊर्जा नहीं होगी तो उसमें किसी तरह का कार्य भी संपन्न नहीं होगा।
इस प्रकार ऊर्जा की माप कार्य की मात्रा से की जाती है अतः कार्यों का जो एस आई मात्रक होगा वही ऊर्जा का भी होगा ऊर्जा के कई सारे रूप होते हैं जैसे की यांत्रिक ऊर्जा, उष्मीय ऊर्जा, रासायनिक ऊर्जा, विद्युत ऊर्जा, प्रकाश ऊर्जा आदि।
जब कभी किसी वस्तु में उसकी गति या स्थिति के कारण जो ऊर्जा उत्पन्न होती है उसे उसकी यांत्रिक ऊर्जा कहा जाता है यांत्रिक ऊर्जा दो तरह के होते हैं पहला गतिज ऊर्जा और दूसरा स्थितिज ऊर्जा होता है।
