प्रकाश का परावर्तन किसे कहते हैं - ldkalink

Prakash ka paraavartan, आज हम प्रकाश का परावर्तन किसे कहते हैं (Prakash ka paraavartan kise kahate hain) अर्थात प्रकाश का परिवर्तन क्या होता है इसके बारे में विस्तार से चर्चा करने वाले है। 

प्रकाश शब्द से सभी लोग परिचित होते हैं पर परावर्तन के बारे में बहुत लोगों को नहीं पता होता है कि परावर्तन क्या है, परावर्तन का अर्थ क्या होता है, परावर्तन का अर्थ किसी चीज जैसे कि प्रकाश का सतह से टकराकर उसी माध्यम में वापस लौट जाना होता है जिस माध्यम से वह आया होता है। 

परावर्तन की घटना में माध्यम नहीं बदलता है किंतु प्रकाश का पथ किसी सतह से टकराने के बाद बदल जाता है जैसे की कोई प्रकाश किरण वायु वाले माध्यम से आती हुई किसी समतल सतह जैसे की समतल दर्पण से टकराती है तो टकराने के तुरंत बाद ही वह हवा आने पर वापस लौट जाती हैं यह घटना प्रकाश का परावर्तन कहलाती है। 

तो चलिए अब हम प्रकाश का परावर्तन की घटना आखिर क्या होती है इसे इसकी परिभाषा (definition) के रूप में समझने का प्रयास करते हैं।


prakash-ka-paraavartan-kise-kahate-hain, reflection-of-light-in-hindi
प्रकाश का परावर्तन

प्रकाश का परावर्तन (reflection of light in Hindi) किसे कहते हैं ? 


प्रकाश का परावर्तन, प्रकाश का किसी सतह से (समतल पृष्ठ या वक्रीय पृष्ठ) से टकराकर उसी माध्यम में वापस आ जाना प्रकाश का परावर्तन कहलाता है, इस घटना में माध्यम नहीं बदलता परंतु प्रकाश का पथ बदल जाता है प्रकाश जिस भी पृष्ठ से टकराता है वह पृष्ठ परावर्तक पृष्ठ कहलाता है। 

हम अपने दैनिक जीवन में कई तरह के परावर्तक पृष्ठ देखते हैं जैसे की समतल दर्पण यह एक परावर्तक पृष्ठ है इसके अलावा भी कई तरह के और भी परिवर्तन पृष्ठ होते हैं। 

अब हम प्रकाश का परावर्तन की घटना को एक उदाहरण से समझने का प्रयास करते हैं जो हमारे दैनिक जीवन में देखने को मिलता है। 

प्रकाश का परावर्तन, उदाहरण (example)


जब वायु वाले माध्यम में एक समतल दर्पण रख दिया जाता है जिस पर सूर्य की किरणें पड़ते रहती है तो इस दर्पण पर आपतित होने वाली समस्त किरणे परावर्तन के पश्चात हवा वाले माध्यम में वापस लौट जाती है इस तरह की घटना को प्रकाश का परावर्तन कहते हैं।

Popular Posts

Fake smile Quotes in Hindi - ldkalink

संतुलित बल और असंतुलित बल - ldkalink

image file formats क्या है - ldkalink

पैन कार्ड पर पिता के ही नाम क्यों लिखे जाते हैं

अभ्यास ही सफलता की कुंजी motivational story - ldkalink

blogger template कैसे create करे from scratch - ldkalink

अदिश राशि और सदिश राशि में अंतर - ldkalink

खुद को मोटीवेट करते रहने के लिए motivational stories हमेशा पढ़ते रहे

बीजांक (Bijank) किसे कहते हैं इसका उपयोग गणना की जाँच करने के लिए कैसे किया जाता है, आइये इसे कई तरह से उदाहरण से समझते है

on page seo और off page seo क्या है - ldkalink

Translate