भौतिकी की शाखाएं (branches of physics) - ldkalink
भौतिकी की शाखाएं (branches of physics): इससे पहले वाले आर्टिकल में हमने भौतिकी के बारे में विस्तार से जाना था पर इस आर्टिकल में हम Bhautiki ki sakhayen के बारे में बात करने वाले हैं की कौन-कौन सी शाखाएं भौतिकी के अंतर्गत आती है।
भौतिकी में कई सारे अविष्कार होते रहे हैं उनके पीछे कई सारे वैज्ञानिक का विशेष योगदान रहा है 1900 ईसवी के पूर्व इन अविष्कारों की गति धीमी रही पर 1900 ईसवी के पश्चात अविष्कारों की गति में काफी वृद्धि हुई है इसी दृष्टिकोण से ही भौतिकी को मुख्य दो भागों में विभाजित किया जाता है।
![]() |
| भौतिकी की शाखाएं (branches of physics) |
भौतिकी की शाखाएं (branches of physics)
1. चिरसम्मत भौतिकी (classical physics)
2. आधुनिक भौतिकी (modern physics)
1. चिरसम्मत भौतिकी किसे कहते हैं
1900 ईसवी पूर्व में जितने भी खोज और अविष्कार किए गए और इनसे जो सुव्यवस्थित ज्ञान की प्राप्ति हुई इन्हें चिरसम्मत भौतिकी कहा जाता है चिरसम्मत भौतिकी के अंतर्गत निम्नलिखित शाखाएं को शामिल किया गया है यांत्रिकी, ऊष्मा और ऊष्मागतिकी, ध्वनि, प्रकाश, विद्युत चुंबकत्व।
(i) यांत्रिकी (mechanics)
भौतिक की सबसे पुरानी शाखा में यांत्रिकी आता है इसके अंतर्गत स्थिर और धीमी चाल से चलने वाली (प्रकाश की तुलना में) गतिमान वस्तुओं का विस्तार से अध्ययन किया जाता है जैसे की:-
- गति के समीकरण
- गति के नियम
- बालों का संतुलन
- घर्षण
- जड़त्व आघूर्ण
- गुरुत्वाकर्षण आदि
इसके अलावा भी कई सारे विषय वस्तु इसके अंतर्गत शामिल होते हैं तथा पदार्थ के सामान्य गुण जैसे प्रत्यास्थता तथा तरल, घर्षण, पृष्ठ तनाव, गुरुत्वाकर्षण आदि का अध्ययन किया जाता है साथ ही तरंग यांत्रिकी के अंतर्गत पदार्थों के कंपन और उनमें उत्पन्न तरंगों के बारे में भी अध्ययन किया जाता है।
(ii) ऊष्मागतिकी (thermodynamics)
ऊष्मागतिकी भौतिकी की वह शाखा है जिसमें ऊष्मा तथा ताप की अवधारणा पर विचार किया जाता है इस भौतिकी के अंतर्गत कई सारे घटनाएं जैसे कि:-
- किसी पदार्थ पर उष्मा का प्रभाव
- ऊष्मा संचरण की विधि
- ऊष्मा ऊर्जा तथा यांत्रिक ऊर्जा के बीच पारस्परिक संबंध को बताना
- ऊष्मा संचरण के कारण किसी निकाय की आंतरिक ऊर्जा में होने वाले परिवर्तन के बारे में बताना
- ताप, एंट्रापी में होने वाला परिवर्तन
- ऊष्मा इंजन की दक्षता पर पड़ने वाले प्रभाव आदि का अध्ययन किया जाता है।
(iii) प्रकाशिक (optics)
यह भौतिकी की वह शाखा है जिसमें प्रकाश ऊर्जा और उससे संबंधित घटनाएं का विस्तार से अध्ययन किया जाता है प्रकाशीय के अंदर दो शाखाएं होती है पहला किरण प्रकाशिकी कथा दूसरा किरण प्रकाशिकी है।
किरण प्रकाशिकी: किरण प्रकाशिकी के अंतर्गत यह माना जाता है कि प्रकाश जो है वह किरणों से मिलकर बना होता है और इसी के बेस पर ही इससे संबंधित घटनाओं का अध्यन किया जाता है।
तरंग प्रकाशिकी: तरंग प्रकाशिकी के अंतर्गत कई सारे घटनाओं का अध्ययन किया जाता है जैसे कि तरंग प्रकृति के बेस पर प्रकाश से संबंधित घटनाओं का अध्ययन करना, व्यतिकरण से संबंधित घटना का अध्ययन करना विवर्तन के बारे में अध्ययन करना आदि ।
(iv) विद्युत चुंबकत्व (electromagnetism)
विद्युत चुंबकत्व यह भी एक भौतिक की एक शाखा है और इसके अंतर्गत विद्युत चुंबकत्व तथा विद्युत चुंबकीय विकिरणों का विस्तार पूर्वक अध्ययन किया जाता है।
2. आधुनिक भौतिक (modern physics)
1900 ईसवी के बाद के भौतिकी में जितने भी घटनाएं हैं इन्हें आधुनिक भौतिक कहा जाता है आधुनिक भौतिकी के अंतर्गत परमाणु, नाभिक, सापेक्षता का सिद्धांत, क्वांटम यांत्रिकी आदि कई तरह के घटनाओं के बारे में अध्ययन किया जाता है।
आधुनिक भौतिकी के अंतर्गत आने वाली शाखाएं जैसे की सापेक्षता का सिद्धांत, क्वांटम यांत्रिकी, परमाणु भौतिकी, ठोस अवस्था भौतिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स है।
(i) सापेक्षता का सिद्धांत (theory of relativity)
सापेक्षता के सिद्धांत को अल्बर्ट आइंस्टीन द्वारा प्रतिपादित किया गया था और इसके अंतर्गत तीव्र चाल से गतिमान किसी वस्तु का विस्तारपूर्वक अध्ययन किया जाता है।
(ii) क्वांटम यांत्रिकी (quantum mechanics)
इसमें सूक्षमतम कणों, आधुनिक भौतिकी के सिद्धांतों, प्रकाश तथा द्रव्य की द्वैती प्रकृति आदि तरह की घटनाओं का अध्ययन किसमें किया जाता है।
(iii) परमाणु भौतिकी (atomic physics)
परमाणु भौतिकी के अंतर्गत परमाणु तथा परमाणु के गुणों और परमाणु की संरचना का विस्तार पूर्वक से अध्ययन किया जाता है।
(iv) नाभिकीय भौतिकी (nuclear physics)
इसके अंतर्गत परमाणु के नाभिक और उससे संबंधित गुणों का गहराई से अध्ययन किया जाता है।
(v) ठोस अवस्था भौतिकी (solid state physics)
ठोस अवस्था भौतिकी के अंतर्गत क्रिस्टलीय पदार्थों, अर्धचालक तथा मिश्र धातु के गुणों और इसके उपयोग का विस्तार से अध्ययन किया जाता है।
(vi) इलेक्ट्रॉनिक्स (electronics)
इलेक्ट्रॉनिक्स के अतर्गत इलेक्ट्रॉन के गुणों पर आधारित कई तरह की युक्तियां और उनके अनुप्रयोगों को गहराई से अध्ययन किया जाता है।
