Java script क्या है - ldkalink
Java script kya hai: जावास्क्रिप्ट एक तरह का प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है जो वेब डेवलपमेंट में इसका उपयोग किया जाता है इसका यूज़ हम उस समय करते हैं जब web pages को डायनेमिक बनाना होता है जैसे की कोई एनिमेशन्स, इंटेरेक्टिव फॉर्म, या कंटेंट अपडेटए आदि।
यह एक तरह से क्लाइंट साइड लैंग्वेज है इसका मतलब क्या है कि यह यूजर के ब्राउज़र में रन होता है जावास्क्रिप्ट को वेब पेज पर यूजर के एक्शन को डिटेक्ट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है यह उनके हिसाब से रिस्पांस जनरेट करता हैं।
जावास्क्रिप्ट का उपयोग HTML और CSS के साथ किया जाता है ये तीनों मिलकर ही एक एक इंपॉर्टेंट वेबपेज तैयार करते हैं।
![]() |
| Java script क्या है |
जावा स्क्रिप्ट का उपयोग किसी भी मॉडर्न वेब पेज को एनहांस करने के लिए किया जा सकता है इसमें वैरियेबल्स, लूप्स, फंक्शनस, ऑब्जेक्ट्स, अर्रेस, कंडीशनल स्टेटमेंट्स जैसे प्रोग्रामिंग कॉन्सेप्ट शामिल हो सकते हैं जो दूसरे कई सारे प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में भी शामिल होते हैं।
जावास्क्रिप्ट के साथ आप कई तरह के सर्वर साइड प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे कि PHP, Python, या Ruby का भी उपयोग जावास्क्रिफिकेशन के साथ कर सकते हैं जिससे कि एक डायनेमिक वेब एप्लीकेशन डेवलप किया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त भी जावास्क्रिप्ट के कुछ पॉपुलर फ्रेमवर्क का और लाइब्रेरीज होते हैं जैसे की React.js, Angular.js, Vue.js इन सब की सहायता से पावरफुल वेब एप्लीकेशन डेवलपमेंट तैयार किया जा सकता है।
