difference between speed and velocity: चाल और वेग में अंतर क्या होता है

difference between speed and velocity, Chaal aur veg mein antar
difference between speed and velocity


चाल (speed) और वेग (velocity) में अंतर क्या है 


  1. इकाई समय में गतिमान वस्तु द्वारा तय की गई दूरी को उस वस्तु की चाल कहा जाता है जबकि किसी निश्चित दिशा में इकाई समय में गतिमान वस्तु द्वारा तय की गई दूरी को उस वस्तु का वेग कहा जाता है।
  2. चाल एक अदिश राशि है जबकि वेग एक सदिश राशि है। 
  3. चाल सदैव धनात्मक होती है जबकि वेग धनात्मक, ऋणआत्मक और शून्य हो सकता है। 
  4. वस्तु की चाल उसके वेग के बराबर या उससे अधिक होती है जबकि वस्तु का वेग उसकी चाल के बराबर या उससे कम होता है।

इकाई समय:

यहां पर इकाई समय का मतलब है कि समय की एक निश्चित अवधि को दर्शाया जा रहा है जिसे एक इकाई के रूप में माना जाता है आमतौर पर इकाई समय सेकंड को संदर्भित करता है पर इकाई समय को मिनट घंटा या किसी अन्य समय इकाई के रूप में भी उपयोग में लाया जा सकता है यह इस बात पर निर्भर भी करता है कि आप किस संदर्भ में बात कर रहे हैं। 

उदाहरण के लिए 


इकाई समय में तय की गई दूरी को गति कहा जाता है लेकिन यदि हम त्वरण की बात करें तो इकाई समय वेग में परिवर्तन को त्वरण कहा जाता है यदि हम आवृत्ति की बात करें तो इकाई समय में होने वाली घटनाओं की संख्या को आवृत्ति कहा जाता है। 

इस तरह से संक्षेप में, इकाई समय एक संदर्भ बिंदु होता है जिसका उपयोग समय आधारित गणनाओं और मापो को करने के लिए किया जाता है। 

इकाई समय का अर्थ है एक इकाई जहां इकाई सामान्यतः सेकंड होती है इसलिए सामान्यतः हम इकाई समय को एक सेकंड के रूप में दर्शा सकते हैं सामान्यतः समय की SI इकाई सेकंड होती है इसे 1 मिनट, 1 घंटा या समय की किसी अन्य इकाई के रूप में भी दर्शाया जा सकता है। 

निश्चित दिशा:

 
निश्चित दिशा का अर्थ है कि स्पष्ट रूप से परिभाषित या निश्चित दिशा का होना या फिर एक विशिष्ट दिशा होना है अर्थात निश्चित दिशा का अर्थ दिशा का अस्पस्टतः नहीं है बल्कि एक सटीक और निश्चित मार्ग को दर्शा रहा है। 

उदाहरण के लिए

  • निश्चित दिशा में गति: जब कोई वस्तु एक विशिष्ट दिशा में चलती है तो उसे वेग कहते हैं। 
  • निश्चित दिशा में दूरी: किसी निश्चित दिशा में वस्तु द्वारा तय की दूरी को विस्थापन कहा जाता है। 

इस तरह से निश्चित दिशा का आशय है एक स्पष्ट रूप से परिभाषित और विशिष्ट दिशा का होना है जो किसी भी वस्तु या व्यक्ति की गति या स्थिति का वर्णन करने के लिए उपयोग की जाती है। 

इसे भी पढ़े: 

Popular Posts

Fake smile Quotes in Hindi - ldkalink

संतुलित बल और असंतुलित बल - ldkalink

image file formats क्या है - ldkalink

पैन कार्ड पर पिता के ही नाम क्यों लिखे जाते हैं

अभ्यास ही सफलता की कुंजी motivational story - ldkalink

blogger template कैसे create करे from scratch - ldkalink

अदिश राशि और सदिश राशि में अंतर - ldkalink

खुद को मोटीवेट करते रहने के लिए motivational stories हमेशा पढ़ते रहे

बीजांक (Bijank) किसे कहते हैं इसका उपयोग गणना की जाँच करने के लिए कैसे किया जाता है, आइये इसे कई तरह से उदाहरण से समझते है

on page seo और off page seo क्या है - ldkalink

Translate