विस्थापन (displacement) एक सदिश राशि (vector quantity) क्यों है अब इसे अपने सरल शब्दों में ही समझे

Visthapan ek sadish Rashi kyon Hai, Visthapan ek sadish Rashi kaise hain, displacement vector quantity. "utkarsh tuition classes"
विस्थापन (displacement) एक सदिश राशि (vector quantity) क्यों है


Visthapan ek sadish Rashi kyon Hai: इससे पहले हमने जाना था विस्थापन की परिभाषा क्या है पर अभी हम इसमें जानने वाले हैं कि Visthapan ek sadish Rashi kaise hain.  

यदि कोई आपसे प्रश्न करता है की समझाइए कि विस्थापन (displacement) एक सदिश राशि (vector quantity) क्यों है या फिर विस्थापन एक सदिश राशि कैसे हैं तो इसे आप आसानी से अपने शब्दों में ही समझने वाले हैं तो चलिए अब हम थोड़ा जानते हैं कि किस तरह से विस्थापन एक सदिश राशि होता है।  

विस्थापन (displacement) एक सदिश राशि (vector quantity) क्यों है


विस्थापन (displacement), एक सदिश राशि (vector quantity) है क्योंकि विस्थापन में परिणाम (मात्रा) और दिशा दोनों ही होता है विस्थापन एक निश्चित दिशा में किसी वस्तु की स्थिति में होने वाले परिवर्तन को बताता है अर्थात वस्तु की प्रारंभिक स्थिति और अंतिम स्थिति के बीच की न्यूनतम दूरी को बताता है। 

चुकी विस्थापन में परिणाम और दिशा दोनों का होना जरूरी होता है तब यह एक सदिश राशि कहलाता हैं अब परिणाम और दिशा को हम किस प्रकार से समझ सकते हैं इसे नीचे विस्तार से बताया गया।

परिणाम 


विस्थापन, हम सभी जानते हैं कि विस्थापन किसी वस्तु द्वारा तय की गई न्यूनतम दूरी को बताता है इस तरह से दूरी को बताने के लिए हम एक संख्यात्मक मान का प्रयोग करते हैं।

उदाहरण 


एक कार द्वारा 9 किलोमीटर दूरी तय की गई, एक विद्यार्थी द्वारा घर से स्कूल तक 1 किलोमीटर की दूरी तय की गई, यहां पर 9 और 1 एक संख्यात्मक मान को बता रहा है। 
 

दिशा 


विस्थापन, वस्तु के द्वारा तय की गई दूरी में प्रारंभिक स्थिति से अंतिम स्थिति की ओर एक विशिष्ट दिशा को बताया जाता है की वस्तु की प्रारंभिक स्थिति कहां पर थी और अब वस्तु की अंतिम स्थिति किस ओर है। 

उदाहरण 


यदि कोई व्यक्ति पूर्व दिशा में 10 मीटर चलता है तो इसका मतलब है कि 10 मी एक तरह से परिणाम को दर्शा रहा है और पूर्व में चला, यह एक दिशा को व्यक्त कर रहा है।

Popular Posts

संतुलित बल और असंतुलित बल - ldkalink

Fake smile Quotes in Hindi - ldkalink

image file formats क्या है - ldkalink

blogger template कैसे create करे from scratch - ldkalink

अदिश राशि और सदिश राशि में अंतर - ldkalink

अभ्यास ही सफलता की कुंजी motivational story - ldkalink

on page seo और off page seo क्या है - ldkalink

एक समान वृत्तीय गति (uniform circular motion)

web page क्या है कैसे बनाये - ldkalink

Translate