Motivational story in Hindi दूसरों से उम्मीद मत रखो - ldkalink

Motivational story in Hindi दूसरों से उम्मीद मत रखो: यह हिंदी कहानी (Hindi kahani) एक ऐसे प्रेरणादायक (prernadayak/inspirational) कहानी के रूप में उन सभी बच्चों/विद्यार्थियों/बड़ो (kids/students/children's) के लिए है जो हमें बताता है जीवन में कभी भी किसी से उम्मीद मत रखना और हमेशा अपने आप पर भरोसा रखकर मेहनत करके आगे बढ़ते रहना।

यदि आप अपने आप को हमेशा मोटिवेट करना चाहते हैं, जीवन (life) में हमेशा आगे बढ़ना चाहते हैं, कुछ नया सीखते, सिखाते रहना चाहते है, आप अपने लाइफ में सफलता (success) प्राप्त करना चाहते हैं, एक सफल व्यक्ति के रूप में सबके सामने आना चाहते है तो यह मोटिवेशनल स्टोरी हिंदी में आपके लिए ही है इसलिए इसे लास्ट तक जरूर पड़े।  

तो चलिए आज हम इस ब्लॉग यानी की www.ldkalink.com पर एक ऐसे motivational story in Hindi दूसरों से उम्मीद मत रखो को पढ़ने जा रहे हैं। 


best short motivational stories for   success, inspirational, moral story in   Hindi for kids, children, students
Motivational story in Hindi दूसरों से उम्मीद मत रखो

Motivational story in Hindi दूसरों से उम्मीद मत रखो

1 दिन की बात है जब एक गरीब आदमी एक अमीर आदमी के घर के सामने कड़ी ठंड में बैठा हुआ होता है, तभी अमीर आदमी की नजर उस गरीब आदमी पर पड़ती है और देखकर उससे पूछता है कि तुम इतनी कड़ी ठंड में बाहर कैसे रह लेते हो, इतनी कड़ी ठंड कैसे सहन कर लेते हो। 

उस गरीब आदमी ने बताया मेरे पास रहने को घर नहीं है जिससे की अब मेरे को ठंड में रहने की आदत हो चुकी है इसलिए मुझे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, अब मैं हर मौसम में बड़े आसानी से रह सकता हूं। 

तभी उस अमीर आदमी ने कहा रुको मैं तुम्हारे लिए कुछ गर्म कपड़े लेकर आता हूं जिससे तुम्हें अब ठंडी बर्दाश्त करनी नहीं पड़ेगी और आगे का जीवन तुम बहुत अच्छे से काट सकते हो। 

यह कहते हुए वह अमीर आदमी अपने घर के अंदर चले गया, वह एक बड़ा व्यापारी था जैसे ही वह घर के अंदर गया वह अपने काम में इतना व्यस्त हो गया की उस गरीब आदमी से कही गई बात को भूल गया। 

अब वह गरीब आदमी उस अमीर आदमी की राह देखते रहा, कि वह आएगा और मुझे गर्म कपड़े देगा और इस ठंडी से बचा लेगा। 

देखते देखते हफ्ते निकल गए पर वह आदमी नहीं आया, जब उस अमीर आदमी को याद आया कि वह गरीब आदमी को कपड़े देने की बात कही थी तो वह तुरंत ही उसे कपड़े देने निकल गया। 

रात के समय जब वह उसके पास पहुंचा तो देखा कि वह गरीब आदमी ठंड से मर चुका था, उसको यह जानकर बहुत अफसोस हुआ कि मैं उससे वादा किया था पर वह निभाया नहीं। 

तभी उसकी नजर साइड में पड़े एक कागज पर पड़ती है जिस पर लिखा था किसी से उम्मीद ना रखना, यदि आप किसी से उम्मीद रखते हैं तो कहीं ना कहीं आपको इसका दुख जरूर होगा। 

नीचे लिखा था जब मेरे पास रहने के लिए घर नहीं था पहनने के लिए कपड़े नहीं थे तो मैं अपने आप को बहुत मजबूत बनाकर रखा था कि हर आने वाली परेशानी को मैं हंसकर टाल दूंगा। 

लेकिन जब मैं उस आदमी पर विश्वास करके उसकी राह देखते रहा, कि वह आएगा और मेरे लिए कुछ नया करके जाएगा, मेरा यही इंतजार मुझे कमजोर बनाते गया और ठंड से लड़ने की ताकत मुझमें खत्म होती गई और एक दिन ठंड से मर भी जाऊंगा। 

Moral (शिक्षा)

 किसी से कोई उम्मीद मत करो, खुद पर विश्वास रखो और हमेशा मेहनत करते हुए आगे बढ़ते रहो।  

जब आप किसी से उम्मीद रखते हैं, और यदि आपको उस तरह की कोई भी सहायता नहीं मिलती है तो आप अपने आप में ही बहुत ज्यादा कमजोर पड़ जाते हैं। 

हम सबके साथ भी यही होता है यदि हम किसी पर विश्वास करके कुछ उससे सहायता की आश रखते हैं कि हमें आगे चलकर कुछ सहायता मिलेगी और यदि वह नहीं मिलती तो, तो आप अपने में इतने टूट चुके होते हैं कि आप उसे सहन नहीं कर पाते और किसी से लड़ने की ताकत आपके अंदर नहीं होती है।

Related stories: 

Popular Posts

Fake smile Quotes in Hindi - ldkalink

संतुलित बल और असंतुलित बल - ldkalink

image file formats क्या है - ldkalink

पैन कार्ड पर पिता के ही नाम क्यों लिखे जाते हैं

अभ्यास ही सफलता की कुंजी motivational story - ldkalink

blogger template कैसे create करे from scratch - ldkalink

अदिश राशि और सदिश राशि में अंतर - ldkalink

खुद को मोटीवेट करते रहने के लिए motivational stories हमेशा पढ़ते रहे

बीजांक (Bijank) किसे कहते हैं इसका उपयोग गणना की जाँच करने के लिए कैसे किया जाता है, आइये इसे कई तरह से उदाहरण से समझते है

on page seo और off page seo क्या है - ldkalink

Translate