CSS Flexbox क्या है - ldkalink
CSS Flexbox kya hai: इसका उपयोग तब किया जाता है जब हम चाहते हैं कि एक फ्लेक्स कंटेनर (flex-container) के अंदर कई सारे फ्लेक्स आइटम (flex-items) हो।
फ्लेक्स बॉक्स मॉडल का उपयोग करने के लिए सबसे पहले हमें एचटीएमएल में एक फ्लेक्स कंटेनर को परिभाषित करना होता है।
जैसे कि आप नीचे एक इमेज में देख सकते हैं कि एक फ्लेक्स कंटेनर (यह ब्लू एरिया) के अंदर तीन फ्लेक्स आइटम जो की एक के बाद एक एक रो में दिखाई दे रहे है।
![]() |
| CSS Flexbox kya hai |
CSS Flexbox layout module
पहले समय में जब फ्लेक्स बॉक्स लेआउट मॉडल का उपयोग नहीं किया जाता था तब इससे पहले फोर लेआउट मॉडल का उपयोग किया जाता था:
- Blocks, एक वेब पेज में जब क्षेत्र क्रिएट करना होता था तब इसके लिए ब्लॉक का उपयोग किया जाता था।
- Inline, इसका उपयोग टेक्स्ट के लिए किया जाता था
- Table, टू डाइमेंशनल टेबल डाटा के लिए इसका यूज किया जाता था
- Positioned, एलिमेंट्स की स्थिति को दर्शाने के लिए
इस फ्लैक्सिबल बॉक्स लेआउट मॉडल की सहायता से बड़ी ही आसानी से बिना किसी प्लाट या पोजिशनिंग का उपयोग किए बिना ही एक रेस्पॉन्सिव लेआउट स्ट्रक्चर डिजाइन कर सकते हैं।
Flex box properties कौन से browser support करते है
सभी तरह के मॉडर्न ब्राउज़र जिनका उपयोग अक्सर किया जाता है इन सभी के द्वारा फिल बॉक्स मॉडल को सपोर्ट किया जाता है जैसे की
- ओपेरा 48
- क्रोम 29.0
- सफारी 10
- मोंजिला 22.0
- माइक्रोसॉफ्ट एज 11.0
उदाहरण
एक फ्लेक्स कंटेनर के साथ तीन फ्लेक्स आइटम्स:
HTML CODE
<div class="flex-container"><div>1</div><div>2</div><div>3</div></div>
CSS CODE
.flex-container {display: flex;background-color: DodgerBlue;}.flex-container > div {background-color: #f1f1f1;margin: 10px;padding: 20px;font-size: 30px;}
Note: फ्लेक्सिबल लेआउट जो की एक पैरंट एलिमेंट के रूप में होना चाहिए और इसके अंदर display प्रॉपर्टी में flex सेट होना चाहिए।
जब फ्लैक्सिबल लेआउट कंटेनर के अंदर चाइल्ड एलिमेंटस का उपयोग किया जाता है तो यह चाइल्ड एलिमेंट से डायरेक्ट ऑटोमेटेकली फ्लेक्स आइटम में सेट हो जाते हैं।
आने वाले आर्टिकल में हम फ्लेक्स कंटेनर और रिफ्लेक्शन आइटम के बारे में और अधिक विस्तार से जानने वाले है।
Related pages
CSS Tutorial: CSS Padding सीएसएस में पैडिंग का उपयोग क्यों किया जाता है जानने के लिए इसे जरूर पढ़े।
CSS Tutorial: CSS Background Image सीएसएस में बैकग्राउंड इमेज कैसे लगते है यह भी जाने।
CSS Tutorial: CSS Breadcrumbs क्या है यह SEO में कैसे इम्पोर्टेन्ट रोल प्ले करता है जाने।
