Tally prime के remote access फीचर्स के फायदे जाने । ऑफिस से दूर रहकर भी करें अकाउंटिंग
Rajnandgaon: Tally prime Classes in 2026: क्या आप भी एक बिजनेसमैन है और ऑफिस से बाहर होने पर अपने सेल्स डाटा और बैंक बैलेंस को चेक करते रहना चाहते हैं।
पहले के समय में यदि कोई बिजनेसमैन टैली चला रहा होता है तो उसे अपने ऑफिस पर बैठे रहना की आवश्यकता होती थी तभी वह अपने पूरे बिजनेस की जानकारी को देख पता था।
पर अब ऐसा नहीं है टैली प्राइम रिमोट एक्सेस का यह फीचर हर एक बिजनेसमैन के काम को काफी आसान बना देता है।
![]() |
| घर बैठे Tally Prime पर काम कैसे करें? जानें Remote Access के Benefits |
अब एक बिजनेस मैन अपने बिजनेस वाले जगह पर ना होते हुए भी, यानी कि कहीं बाहर दुनिया के किसी भी कोने पर रहकर अपने बिजनेस के सारे डेटा को एक्सेस कर सकता है।
हर पल पता लगा सकता है कि उसके बिजनेस में क्या चल रहा है कितना सेल हो रहा है कितना बैंक बैलेंस है सभी तरह की जानकारी अपने मोबाइल पर या अपने किसी लैपटॉप पर ही बड़ी आसानी से ले सकता है।
इस तरह से टैली प्राइम का रिमोट एक्सेस आपके बिजनेस को हैंडल करने में आपकी काफी मदद करता है और आप दुनिया के किसी भी कोने पर रहकर अपने बिजनेस की पूरी जानकारी लेते रह सकते हैं।
चलिए टैली प्राइम के रिमोट एक्सेस फीचर को और अच्छे से समझते हैं।
Tally prime के remote access फीचर्स क्या है
टैली प्राइम का रिमोट एक्सेस फीचर किस तरह से काम करता है इसके बारे में जानते हैं:
रिमोट एक्सेस का सीधा सा अर्थ यह है कि आपका पूरा डाटा आपके ऑफिस में रखे कंप्यूटर (सर्वर) पर ही रहता है लेकिन आपके द्वारा एक टैली. नेट आईडी का उपयोग किए जाने से किसी भी दूसरे लैपटॉप या पीसी या फिर अपने मोबाइल पर इसका उपयोग करके इसके द्वारा लॉगिन कर सकते हैं और दुनिया के किसी भी कोने में रहकर अपने बिजनेस को एक्सेस कर सकते हैं।
टैली प्राइम के रिमोट एक्सेस के फायदे:
कनेक्टिविटी:
कनेक्टिविटी होने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आप चाहे घर पर हो, या फिर आप कोई ट्रेवल कर रहे हो, या फिर आप किसी अर्जेंट मीटिंग में हो, या फिर और किसी काम में आप बिजी हो।
आपको सिर्फ एक इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होती है और आप अपने किसी लैपटॉप या मोबाइल पर ही रियल टाइम में एक्सेस कर डाटा देख पाते हैं और एंट्रीज भी कर सकते हैं टैली प्राइम का यह रिमोट एक्सेस फीचर एक बिजनेसमैन के काम को काफी आसान बना देता है।
डाटा सिक्योरिटी:
रिमोट एक्सेस का सबसे बड़ा डर जो हर आदमी को सताता है वह है सिक्योरिटी का, पर टैली प्राइम में डाटा किसी तीसरे क्लाउड पर सेव नहीं होता है डाटा आपके ऑफिस में रखे जाने वाले पीसी में ही रहता है टैली सिर्फ उसे व्यू करने का परमिशन देता है।
ऑडिटर या CA के काम को आसान बनाना:
पहले समय में अपने डेटा को किसी पेन ड्राइव में लेकर CA के पास जाने की जरूरत होती थी पर अब ऐसा नहीं होता है, टैली प्राइम के रिमोट एक्सेस से आपको अपना बैकअप पेन ड्राइव में लेकर CA के पास जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती है आप अपने “रिमोट यूजर” की एक्सेस को दे सकते हैं और वह घर बैठे ही या अपने ऑफिस पर रहकर ही किसी दूसरी जगह से ही आपका डाटा ऑडिट कर सकता है।
मल्टी यूजर एक्सेस का होना (टीम मैनेजमेंट):
मल्टी यूजर एक्सेस के होने से हम अलग-अलग आदमी को अलग-अलग तरह के काम को दे सकते हैं अगर आपके ऑफिस में अलग-अलग डिपार्टमेंट है तो आप इनमें से किसी को सिर्फ सेल्स देखने की अनुमति दे सकते हैं, और किसी को इन्वेंटरी चेक करते रहने की परमिशन भी दे सकते हैं इसका पूरा कंट्रोल आपके हाथ में होता है कि आपको क्या काम किसी देना है।
कॉस्ट इफेक्टिव:
कॉस्ट इफेक्टिव के जरिए आपको कोई भी महंगा सर्वर या फिर एक्स्ट्रा सॉफ्टवेयर को परचेस करने की जरूरत नहीं होती है अगर आपके पास कोई वैलिड टैली सॉफ्टवेयर सर्विसेज सब्सक्रिप्शन लिया गया है तो यह फीचर बिल्कुल फ्री है।
सेट अप कैसे करें:
- टैली प्राइम में f11 प्रेस करने पर ऑनलाइन एक्सेस को यस करें।
- कंपनी फिर यूजर रूल्स में जाकर tally.net यूजर बनाएं।
- यूजर्स एंड पासवर्ड में स्टूडेंट या यूजर की ईमेल आईडी रजिस्टर करें।
किस तरह से आज के समय में टैली प्राइम रिमोट एक्सेस कर या फीचर डिजिटल जमाने की जरूरत को पूरा करता है यह आपके सिर्फ समय की ही बचत नहीं करता है बल्कि आपके बिजनेस को और ज्यादा फास्ट और स्मार्ट बनाने का काम भी करता है जिससे कि आप अपने बिजनेस में हमेशा आगे बढ़ते रहते हैं।
क्या आप जानना चाहते है की Tally Prime में Stock Category कैसे डिलीट करें? | सबसे सरल तरीका? स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी के साथ, तो इसे जरूर पूरा पढ़े।
