tally prime का multitasking features (Go To) कैसे work करता है
जैसे कि नाम से ही स्पष्ट हो रहा है मल्टी का मतलब होता है एक से ज्यादा, इस तरह से मल्टीटास्क का मतलब होता है कि एक समय में कई तरह के काम को एक साथ कर पाना बिना किसी काम को प्रभावित या रुके बिना।
आज के समय में टैली प्राइम का मल्टीटास्किंग फीचर उन लोगों को देखते हुए ऐड किया गया है जो समय के महत्व को समझते हैं और अपने काम को और ज्यादा फास्ट करना चाहते हैं।
![]() |
| tally prime का multitasking features (Go To) feature |
टैली प्राइम का मल्टीटास्किंग फीचर यह काम करने के प्रक्रिया को और ज्यादा फास्ट बना देता है इसे पुराने वर्जन टैली इआरपी 9 से कंपेयर करके समझने का प्रयास करते हैं।
टैली के पुराने वर्जन यानी कि टैली इआरपी 9 में जब कोई यूजर काम कर रहा होता है जैसे की सेल इनवॉइस बना रहा होता है अगर इसी बीच किसी के द्वारा यदि कोई बैलेंस शीट मांग ले जाते थे तो उस यूजर को वह काम जो करेंट में कर रहा होता है उसे बंद करना पड़ जाता था और बैलेंस शीट देखने के लिए उसे बैक जाना पड़ता था
इस तरह से उसका काम प्रभावित हो जाता था और उसका समय भी बर्बाद हो जाता था।
इसी को ध्यान में रखते ही हुए टैली प्राइम में मल्टी टास्किंग फीचर्स को ऐड किया गया है जिससे कि यदि कोई यूजर टैली प्राइम पर काम कर रहा होता है चाहे वह किसी भी पेज पर हो यदि किसी क्लाइंट के द्वारा किसी तरह का कोई भी रिपोर्ट उसे मांगा जाता है तो वह अपने काम को अधूरा नहीं छोड़ता है बल्कि वहीं पर अपने काम को रोक कर जो काम किया जा रहा है उसे करना स्टार्ट कर देता है बिना अपने काम को प्रभावित किये बिना ही, बिना किसी बैक बटन को दबाएं।
इस तरह से हम एक समय में एक साथ कई तरह के काम को कर सकते हैं
टैली प्राइम का मल्टी टास्किंग फीचर कैसे काम करता है
टैली प्राइम का यह मल्टीटास्किंग फीचर (Go To) बहुत ही महत्वपूर्ण है इस तरह से यह हमारे काम करने के तरीकों को और भी ज्यादा तेज कर देता है जिससे कि हम अपना काम को सही तरीके से परफॉर्म कर पाते हैं।
इस तरह से टैली प्राइम में एक समय में एक साथ कई तरह के काम को करते रहना मल्टीटास्किंग कहलाता है।
अब हम यह भी जान लेते कि टैली प्राइम में यह मल्टी टास्किंग फीचर (Go To) किस जगह पर होता है और किस नाम से होता है।
Go To सर्च बार: जैसे ही आप टैली ओपन करते हैं तो सबसे ऊपर आपको गो टू का ऑप्शन दिखाई देता है और इसका शॉर्टकट की Alt + G होता है यह एक मल्टीटास्किंग की तरह काम करता है चलो इसे अच्छे से समझने का प्रयास करते हैं
टैली प्राइम में वर्क करते समय मान लीजिए आपके द्वारा कोई परचेस की एंट्री की जा रही है जिसमें लगभग 30 आइटम है।
मान लीजिए परचेज एंट्री करते समय किसी क्लाइंट का आउटस्टैंडिंग बैलेंस चेक करने को कहा जाता है
तो इसके लिए सिर्फ अल्ट्रा प्लस जी दबाना होता है बिल रिसीवर सर्च कीजिए और रिपोर्ट देख लिया जाता है
रिपोर्ट देखने के बाद जैसे ही आप रिपोर्ट बंद करेंगे वापस उसी जगह यानी अपनी पुराने जगह पर पहुंच जाते हैं इस तरह से आपके द्वारा जो एंट्री आपके द्वारा की गई होती है उसका डाटा बिना लॉस किए ही आप एक और काम को कर पाते हैं।
स्विच टू vs व्यू:
टैली प्राइम में हमें दो तरह के ऑप्शन मिलते हैं पहले व्यू और दूसरा स्विच टू चलिए इन दोनों को अच्छी तरह से समझते हैं
व्यू: यह एक ऐसा फीचर है जिससे कि यदि हम करंट में जो काम कर रहे हैं इसको बिना प्रभावित किए, बिना बंद किए कोई रिपोर्ट देखकर वापस अपने काम पर आ जाते हैं।
स्विच टू: यदि हम एक काम को छोड़कर दूसरे काम पर जाना चाहे तो हम नए वाउचर एंट्री पर चले जाते हैं।
एक साथ कई रिपोर्ट को खोलना:
यदि हम एक रिपोर्ट देख रहे होते हैं और इसी बीच में कहीं दूसरा रिपोर्ट भी ओपन करना हो तो हम यह भी कर सकते हैं टैली प्राइम में यह सुविधा होती है कि हम करंट में जो देख रहे होते हैं इसे पीछे टास्क के रूप में ओपन करके ही रखा होता है इसे ओपन करने के लिए बार-बार हमें गेटवे ऑफ टैली पर जाना नहीं पड़ता है इस तरह से हम एक साथ कई टास्क को खोल सकते हैं।
बेहतर प्रिंटिंग और एक्सपोर्टिंग का होना
टैली प्राइमरी का यह एक महत्वपूर्ण फीचर के रूप में है जैसे की मल्टीटास्किंग का फायदा हमें यह भी होता है कि हम एक रिपोर्ट को प्रिंट पर लगा देते हैं और दूसरी रिपोर्ट पर काम जारी रख सकते हैं इस तरह से काम करने वाला कि काफी समय की बचत होती है।
यदि हम टैली प्राइम के अंतर्गत go to फीचर यानी कि मल्टीटास्किंग फीचर को और अच्छे से समझना है तो इसे एक उदाहरण के रूप में इस तरह से समझ सकते हैं
मान लो की आप एक टैली ऑपरेटर है और टैली प्राइम पर काम कर रहे हैं काम के दौरान आपके द्वारा परचेज आइटम की एंट्री की जा रही है जिसमें 50 से भी ज्यादा आइटम्स है इसी दौरान आपका बॉस आकर आपको कहता है कि अभी कितने लैपटॉप हमारे स्टॉक में और बच्चे हैं जो हमारे पास है
तो आप अपना काम जो अभी परचेज एंट्री कर रहे हैं को बिना प्रभावित किए ही अल्ट्रा प्लस जी को दबाकर स्टॉक समरी को देख सकते हैं कि आपके स्टॉक में कितने लैपटॉप अभी रखे हैं
इस तरह से आप अपने काम को बिना प्रभावित किए ही अपने बॉस को उसके द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब बढ़िया आसानी से दे पाते हैं और इस तरह से बताने के बाद आप अपने काम को कंटिन्यू इसके बाद जारी रख सकते हैं इस तरह से आपका समय की बचत टैली प्राइम में इस फीचर के माध्यम से आपको मिलता है।
- टैली एक बिज़नेस ओनर के लिए क्यों जरुरी है
