TallyPrime में Ledger कैसे बनाएँ? स्टेप-बाय-स्टेप पूरी जानकारी

Best Tally Prime class in Rajnandgaon आज हम टैली प्राइम में लेजर कैसे बनाया जाता है इसके मुख्य दो तरीके के बारे में बात करने वाले हैं 

अगर काम की सुविधा के अनुसार देखा जाए तो हम तीन अलग-अलग जगह से लेजर बना सकते हैं। 


TallyPrime main Ledger create karne ka step-by-step process
TallyPrime में Ledger कैसे बनाएँ



Tally prime में ledger create कैसे बनाया जाता है


तो चलिए अब हम टैली प्राइम के अंदर किस तरह से लेजर बना सकते हैं लेजर बनाने का सबसे आसान तरीका इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 


1. Single ledger creation के द्वारा 


यह सबसे सामान्य और आसान तरीका होता है जिसकी सहायता से आप एक-एक करके लेजर को बना सकते हैं इसमें हर स्टूडेंट या फिर पार्टी जिसका भी लेजर बना रहे हैं उसकी पूरी डिटेल जैसे कि उसका पता, जीएसटी नंबर, या फिर बैंक डिटेल को भर सकते हैं। 


  • Gateway of tally> create> ledger 


2. Multi ledger creation के द्वारा 


मल्टी लेजर क्रिएशन का उपयोग हम तब करते हैं जब हम चाहते हैं कि एक साथ ही एक से अधिक लेजर को बना सके जैसे की मान लो हमें एक बार में ही 10 स्टूडेंट का लेजर बनाना हो या 10 पार्टी का लेकर एक साथ बनाना हो, तो हम मल्टी लेकर क्रिएशन का उपयोग करते हैं यह तरीका सबसे तेज होता है इसमें केवल नाम और ग्रुप डालना होता है। 


  • Gateway of tally>chart of accounts >ledger> Alt + H (multi masters) multi create

इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि यह हमारी समय को बचाता है क्योंकि यहां अंडर ग्रुप के अंदर हम जो भी चीज सेलेक्ट करके रखते हैं वह एक बार सेलेक्ट करना पड़ता है जो हमें बार-बार काम आता है इस तरह इस तरह से यह हमारे काम को और तेज कर देता है। 


3. On the fly creation के द्वारा 


इसका उपयोग तब पड़ती है जब हम कोई फीस की एंट्री कर रहे होते है या फिर कोई बिल बना रहे होते हैं और अचानक हमें यह पता चलता है कि जिसका फीस हम एंट्री कर रहे हैं उस स्टूडेंट का लेजर अभी तक नहीं बनाया गया है


ऐसे में आपको पीछे जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती है हम जिस जगह पर काम कर रहे होते हैं उसी जगह पर कीबोर्ड पर शॉर्टकट की Alt + C दबाकर एक लेजर क्रिएट कर सकते हैं। 


जैसे ही हम इस शॉर्टकट की का उपयोग करते हैं कंप्यूटर हमारे सामने लेजर बनाने का एक स्क्रीन खोल देता है जिससे हम बढ़िया आसानी से ही अपने काम पर रहकर ही एक नया लेजर क्रिएट कर सकते हैं और अपनी एंट्री को जिस जगह पर थे वहां से आगे अपने काम को बढ़ा सकते हैं। 


अब हम टैली प्राइम के अंतर्गत एक सबसे इंपॉर्टेंट फीचर Go to के बारे में आपको बताने वाले हैं।


यह सबसे ज्यादा हेल्पफुल फीचर में से एक है जब भी आप टैली प्राइम पर काम कर रहे होते और किसी भी जगह पर हो बस Alt +G दबाना होता है और क्रिएट लेजर टाइप करें आप सीधे लेजर बनाने वाले स्क्रीन पर पहुंच जाएंगे जिससे कि हमारा काम और भी आसान हो जाता है।


क्या आप जानना चाहते है की टैली प्राइम आपकी किस तरह से आपको एक जॉब दिलाने में आपकी हेल्प कर सकता है तो इसे जरूर पूरा पढ़े।

Popular Posts

Fake smile Quotes in Hindi - ldkalink

संतुलित बल और असंतुलित बल - ldkalink

image file formats क्या है - ldkalink

पैन कार्ड पर पिता के ही नाम क्यों लिखे जाते हैं

खुद को मोटीवेट करते रहने के लिए motivational stories हमेशा पढ़ते रहे

अभ्यास ही सफलता की कुंजी motivational story - ldkalink

blogger template कैसे create करे from scratch - ldkalink

अदिश राशि और सदिश राशि में अंतर - ldkalink

बीजांक (Bijank) किसे कहते हैं इसका उपयोग गणना की जाँच करने के लिए कैसे किया जाता है, आइये इसे कई तरह से उदाहरण से समझते है

on page seo और off page seo क्या है - ldkalink

Translate