Tally Prime एक Business owner या students के लिए क्यों जरूरी है

"Best Tally Classes in Rajnandgaon" - 2026: tally erp 9 या tally prime ek business owner ke liye kyu jaruri hai आज हम जानेंगे कि आज के समय में हर एक बिज़नेस ओनर को टैली की क्यों जरूरत पड़ती है


आप एक स्टूडेंट हो चाहे एक बिजनेस ओनर हो आज हर कोई टैली का जरूरत महसूस करता ही है। 


तो चलिए अब हम बात कर लेते हैं कि आज के समय में हर बिजनेस ओनर या फिर किसी भी स्टूडेंट्स को टैली की जरूरत क्यों महसूस होती है। 


tally prime एक business owner या students के लिए  क्यों जरूरी है, best tally course in rajnandgaon
tally prime एक business owner या students के लिए  क्यों जरूरी है 


एक स्टूडेंट्स और बिजनेस ओनर को टैली की जरूरत क्यों पड़ती है 


एक बिजनेस ओनर को हर एक समय अपने बिजनेस के बारे में जानकारी चाहिए होता है जैसे कि प्रॉफिट लॉस, कैश फ्लो, बैलेंस शीट, इन्वेंटरी और स्टॉक आउटस्टैंडिंग पेमेंट ट्रैक करना रिसीव पेपर जीएसटी से संबंधित जानकारी पड़ती है इसलिए एक बिजनेस ओनर को टैली की जरूरत महसूस होती है। 


इसलिए आज हम इसे विस्तार से समझने का प्रयास करते हैं कि एक बिजनेस ओनर को टैली की जरूरत कब और क्यों होती है अगर नहीं हो रही है तो क्यों उसे टैली का उपयोग अपने काम को आसान बनाने के लिए करना चाहिए। 


एक बिजनेस ओनर के लिए टैली सिर्फ एक अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर ही नहीं होता है बल्कि वह उसके बिजनेस का ब्रेन की तरह काम करता है जैसे हम अपने दिमाग में सब कुछ रखते हैं वैसे ही हम अपने बिजनेस के बारे में टैली में अपना पूरा डाटा रिकॉर्ड रख सकते हैं जिससे कि एक क्लिक करते ही हमें अपने बिज़नेस से सम्बंधित जानकारी मिल जाता है। 


आईए जानते हैं कि टैली एक बिजनेस ओनर के लिए किस तरह से काम करता है


बिजनेस ओनर को टैली की जरूरत इन पांच चीजों के लिए पड़ती है: 



रियल टाइम बिजनेस हेल्थ की पूरी जानकारी:


एक बिजनेस ओनर यह हमेशा चाहता है कि उसके बिजनेस में क्या चल रहा है जिसे वह एक क्लिक में ही पता करना चाहता है और यह सभी काम टैली के द्वारा बढ़िया आसानी से पता किया जा सकता है जैसे कि


पहला प्रॉफिट और लॉस अकाउंट की जानकारी:


बिजनेस में कितना नुकसान हो रहा है या कितना फायदा हो रहा है इसकी पूरी जानकारी एक क्लिक में ही पता कर लेना।

 

कैश फ्लो की जानकारी: बिजनेस ओनर के पास अभी वर्तमान में कितना पैसा है और बैंक में कितना जमा है इसकी जानकारी एक क्लिक में ही पता कर लेना। 


बैलेंस शीट की जानकारी: अभी तक बिजनेस में टोटल ऐसेट और लायबिलिटी कितनी है इसकी जानकारी एक क्लिक में ही पता करना। 


दूसरा इन्वेंटरी और स्टॉक मैनेजमेंट की जानकारी: 


बिजनेस ओनर को अपने बिजनेस में रखे स्टॉक यानी कि माल की पूरी जानकारी का हिसाब-किताब रखना एक टेंशन भरा काम होता है और यह काम टैली के द्वारा बढ़िया आसानी से किया जा सकता है जैसे कि


कौन सा माल अभी एक्सपायरी हो चुका है या फिर होने वाला है इसकी जानकारी एक क्लिक में ही पता कर लेना। 


बिजनेस में रखा हुआ माल कब तक खत्म होने वाला है ताकि एक सही समय पर और नए सामान आर्डर किया जा सके इसकी पूरी जानकारी एक क्लिक में ही पता कर लेना। 


अभी तक कितने सामान बिक चुके हैं और कितने समान हमारे पास रखा हुआ है इसकी पूरी जानकारी कंप्यूटर में टैली के माध्यम से एक क्लिक में ही प्राप्त कर लेना। 


तीसरा आउटस्टैंडिंग पेमेंट्स को ट्रैक करना: 


बिजनेस ओनर के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि अभी तक मार्केट में बिजनेस में कितना पैसा फसा हुआ है और कितना देना है इस तरह की जानकारी ट्रैक करने के लिए टैली एक अच्छा सॉफ्टवेयर में से एक है जैसे कि


  • रिसिवेबल: जिनको हमारे द्वारा माल दिया गया पर पैसा नहीं लिया गया है पार्टी से कितने दिनों से पैसा अभी तक हमको प्राप्त नहीं हुआ है इसका ऑटोमेटिक रिमाइंडर मिल जाता है जिससे कि हमें पता चल जाता है कि इस पार्टी द्वारा अभी हमें इतना पैसा लेना है। 

  • पायबलेस: सप्लायर जिसके द्वारा हमारे बिजनेस में माल को मंगाया जाता है यदि वर्तमान में पैसा नहीं दिया गया होता है और हमें इन्हें पैसा पे करना होता है तो सप्लायर को कब पेमेंट करनी है इसका ऑटोमेटिक रिमाइंडर यानी संकेत हमें मिल रहा करता है। 


चौथा जीएसटी और टैक्स कंप्लायंस से छुटकारा पाना 


टैक्स के नए-नए नियम और जीएसटी रिटर्न फाइल करना एक हेडएक भरा काम हो सकता है टैली मे टैली में जीएसटी नंबर गलत हो जाता है या टैक्स रेट पर तुरंत एरर दिखा देता है 


टैली के माध्यम से जीएसटीआर 1 3B और ऑडिट रिपोर्ट अपने आप ही तैयार करके बता देता है जिससे यह आसान सा काम हो जाता है। 


पांचवा डाटा की सिक्योरिटी और मोबाइल द्वारा एक्सेस 


  • सिक्योरिटी: सिक्योरिटी एक बहुत ही अच्छा विकल्प होता है जब ओनर का कोई एंप्लॉई के लिए एक अलग-अलग यूजर राइट्स सेट कर सकता है जैसे की बिलिंग वाला कोई अगर हमारा एम्पलाई है तो बैलेंस शीट को ना देख सके इसके लिए हम सिक्योरिटी का उसे करके इसे सेट कर सकते हैं 

  • रिमोट एक्सेस की सुविधा का होना: रिमोट एक्सेस यह एक बहुत बड़ा फीचर्स है यदि कोई बिजनेस हमारा अपने बिजनेस वाली जगह से बाहर कहीं दूसरी जगह पर होता है और वह चाहता है कि वह अपने बिजनेस से रिलेटेड पूरी जानकारी अपने मोबाइल या ब्राउज़र पर कहीं दूसरे जगह पर बैठकर भी देखना चाहे तो यह सुविधा बड़ी आसानी से ले सकता है इस तरह से बिजनेस ओनर बिज़नेस वाली जगह पर न होकर भी पूरी रिपोर्ट एक मोबाइल या ब्राउज़र के माध्यम से ही ट्रैक कर सकता है। 


इतना पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि एक बिजनेस ओनर को टैली की कितना जरूरत हो सकती है यदि कोई बिजनेस चला रहा है और वह टैली का उपयोग नहीं करता है तो वह एक अंदाज से ही अपना बिजनेस चला रहा है। 


जब आप अपने बिजनेस को टैली में हैंडल करते हैं तो आपको समझ आता है कि आप एक सही दिशा में चल रहे हैं एकदम सही समय पर सही फैसला लेने की क्षमता आपमें आ जाती है और आपका बिजनेस दिनों दिन ग्रो करते रहता है।

Popular Posts

Fake smile Quotes in Hindi - ldkalink

संतुलित बल और असंतुलित बल - ldkalink

image file formats क्या है - ldkalink

पैन कार्ड पर पिता के ही नाम क्यों लिखे जाते हैं

खुद को मोटीवेट करते रहने के लिए motivational stories हमेशा पढ़ते रहे

अभ्यास ही सफलता की कुंजी motivational story - ldkalink

blogger template कैसे create करे from scratch - ldkalink

अदिश राशि और सदिश राशि में अंतर - ldkalink

बीजांक (Bijank) किसे कहते हैं इसका उपयोग गणना की जाँच करने के लिए कैसे किया जाता है, आइये इसे कई तरह से उदाहरण से समझते है

on page seo और off page seo क्या है - ldkalink

Translate