Tally prime क्या है
टैली प्राइम को एक नया लुक देते हुए मुख्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर आज के समय में इसे एक मॉडर्न लुक जो दिखने में अच्छा लगे और चलाने में यह बहुत ही आसान हो जिससे यह यूजर फ्रेंडली हो सके को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
![]() |
| Tally prime kya hai |
Tally prime क्या है
टैली प्राइम, टैली सॉल्यूशन का ही लेटेस्ट बिजनेस मैनेजमेंट सिस्टम है इसे पहले इआरपी 9 के नाम से जाना जाता था
Tally prime की कुछ खास बातें हैं जो इसको काफी आसान और सरल बना देती है पुराने वर्जन को ध्यान में रखकर ही टैली प्राइम को डिजाइन किया गया है जिसके अंतर्गत कुछ मुख्य फीचर्स इसमें ऐड किए गए हैं।
टैली प्राइम के कुछ मुख्य फीचर्स:
गो तो फीचर: टैली प्राइम के अंतर्गत "गो टू" फीचर एक ऐसा फीचर है जो हमारे काम को बहुत ही आसान बना देता है हम इस फीचर का उपयोग बड़ी आसानी से कर सकते हैं जब हम टैली प्राइम में काम कर रहे होते हैं तो हम काम करते-करते ही सर्च बार में गो टू का उपयोग कर सकते हैं जिससे कि यदि हमें कोई भी रिपोर्ट जैसे कि बैलेंस शीट हो या फिर स्टॉक समरी को देखना हो तो हम इसे तुरंत ओपन कर सकते हैं।
सिंपल इंटरफेस का होना: टैली प्राइम भी अब एक्सेल या फिर किसी मॉडर्न सॉफ्टवेयर के जैसे ही हो गया है जिससे की अब इसका इस्तेमाल करना पहले के तुलना में बहुत ही आसान हो गया है।
मल्टीटास्किंग का होना: जब हम टैली प्राइम में काम कर रहे होते हैं और इसी बीच यदि हमें कोई रिपोर्ट देखना होता है तो हम बिना बैक जाए ही हम अपने रिपोर्ट को देख सकते हैं
यह फीचर हमारे काम को और भी आसान बना देता है और हमारा वर्क थोड़ा भी प्रभावित नहीं होता है बिना किसी डाटा लॉस किए ही हम अपने काम पर फोकस कर पाते हैं और इस तरह से हमारे समय की बचत होती है।
इन्वॉइसिंग और ई वे बिल का होना: टैली प्राइम में जीएसटी कंप्लेंट्स पहले की अपेक्षा बहुत फास्ट है हम इसे डायरेक्ट सॉफ्टवेयर से ई वे बिल और ई इनवॉइस जनरेट कर सकते हैं।
ऑप्टिमाइज्ड प्रिंटिंग का होना: टैली प्राइम में हमें "सेव पेपर" का एक ऑप्शन मिलता है जो इनवॉइस प्रिंटिंग के समय जो एक्स्ट्रा स्पेस को कम कर देता है जिससे कि कम पेपर यूज होने लगता है।
क्या आप टैली इआरपी 9 और टैली प्राइम में मुख्य क्या अंतर है इसके बारे में पूरी जानकारी चाहते हैं यदि हां तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप टैली ईआरपी 9 और टैली प्राइम के बीच मुख्य अंतर को जान सकेंगे।
- टैली इआरपी 9 और टैली प्राइम में मुख्य अंतर
.webp)