Work: कार्य किसे कहते हैं आईए जीवन से जुड़ी कई तरह के उदाहरण से समझते हैं

work definition, karya kise kahate hain
Work

Work (कार्य): आज हम कार्य किसे कहा जाता है इसे कई तरह के उदाहरण (examples) से समझने का प्रयास करते हैं। 

(Work) कार्य किसे कहते हैं 


work definition: जब किसी वस्तु पर बल लगाया जाता है और उसमें विस्थापन होता है तब विज्ञान की भाषा में इसे कार्य माना जाता है कार्य एक अदिश राशि (Scalar Quantity) है और इसका एस आई (S.I.) मात्रक जूल (J) होता है।

कार्य को इंग्लिश में  (in English) "Work" कहा जाता है और इसे W से दर्शाते हैं कार्य का सूत्र (formula) W = F*S होता है जहां F बल को दर्शाता है और S विस्थापन को दर्शाता है। 

विस्थापन से आशय है की वस्तु की स्थिति में परिवर्तन का होना है और यह परिवर्तन वस्तु पर बल लगाने से होता है। 

मान लो यदि कोई वस्तु स्थिर अवस्था में है और इस पर किसी व्यक्ति द्वारा बल लगाया जा रहा है और वस्तु की स्थिति में परिवर्तन हो जाता है तब हम कहेंगे कि उस व्यक्ति द्वारा कार्य संपन्न हुआ। 

उदाहरण 


पुस्तक को उठाना: 

टेबल पर रखी हुई एक पुस्तक को किसी व्यक्ति द्वारा ऊपर उठाया जाता है तथा इस पुस्तक को उठाने के लिए व्यक्ति द्वारा ऊपर की ओर बल लगाया गया और वस्तु ऊपर की ओर विस्थापित हो गया, तो हम कह सकते हैं कि व्यक्ति द्वारा कार्य किया गया। 

वस्तु को खींचना या ढकेलना: 


मान लो कोई वस्तु किसी जगह पर रखी है यदि हम इसे अपने जरूरत के अनुसार अपनी ओर खींचना चाहते हैं या दूसरी ओर ढकेलना चाहते हैं तो इसके लिए हमें इस पर बल लगाना होता है बल लगाने पर यदि वस्तु की स्थिति में परिवर्तन आ जाता है अर्थात स्थापित हो जाती है तो हम इसे एक कार्य मानते हैं। 

किसी वस्तु को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना: 


मान किसी कार को या साइकिल को एक जगह से दूसरे जगह पर ले जाते हैं तो इसके लिए हमें इस पर बल लगाना होता है जिससे यह कार या साइकिल एक जगह में दूसरी जगह पर विस्थापित हो जाता है तब इसे एक कार्य माना जाता है। 

Popular Posts

Fake smile Quotes in Hindi - ldkalink

संतुलित बल और असंतुलित बल - ldkalink

image file formats क्या है - ldkalink

पैन कार्ड पर पिता के ही नाम क्यों लिखे जाते हैं

अभ्यास ही सफलता की कुंजी motivational story - ldkalink

blogger template कैसे create करे from scratch - ldkalink

अदिश राशि और सदिश राशि में अंतर - ldkalink

खुद को मोटीवेट करते रहने के लिए motivational stories हमेशा पढ़ते रहे

बीजांक (Bijank) किसे कहते हैं इसका उपयोग गणना की जाँच करने के लिए कैसे किया जाता है, आइये इसे कई तरह से उदाहरण से समझते है

on page seo और off page seo क्या है - ldkalink

Translate