धनिया के बीज लगाने का सही तरीका, जानिए

Dhaniya ke beej (bij) lagane ka sahi tarika: आज हम धनिया के बीज को कैसे बोया (लगाया) जाता है जिससे कि धनिया की ग्रोथ जल्दी-जल्दी हो सके, इसके बारे में जाने वाले हैं।  

अक्सर यह देखा जाता है कि लोग अपने घरों में धनिया लगाना तो चाहते हैं और इसके लिए अच्छा प्रयास भी करते हैं पर उनको वह रिजल्ट नहीं मिल पाता जो वह देखना चाहते हैं आखिर ऐसा क्यों होता होगा कि सही समय पर धनिया नहीं उग पाता, आखिर इसका कारण क्या हो सकता है। 

अब आपके मन में एक सवाल यह भी आ रहा होगा कि किस समय धनिया के बीजों को बोया जाता है धनिया उगाने का सबसे अच्छा समय की अगर बात करें तो यह आप पर भी डिपेंड करता है कि आप किस तरह के वातावरण में और कहां पर रह रहे हैं क्योंकि धनिया ना तो बहुत ज्यादा ठंड बर्दाश्त कर पता है और ना ही बहुत ज्यादा गर्मी। 


Dhaniya ke beej (bij) lagane ka sahi tarika, Dhaniya beej kaise lagaye
धनिया के बीज लगाने का सही तरीका

इसलिए धनिया की शुरुआत करने के लिए सबसे अच्छा समय जो होता है वह मार्च से मई के महीने के बीच में होता है और आखिरी अगर देखे तो धनिया के बीजों को वसंत से शरद ऋतु तक ठंडी धूप तथा थोड़ा छाया वाली जगह पर लगाया चाहिए क्योंकि धनिया सबसे ज्यादा शुष्क समय के दौरान बढ़ता है यदि आप अपने घरों में धनिया उगाना चाहते हैं तो कंटेनर में धनिया बहुत अच्छी तरह से उगता है।

तो चलिए आज हम धनिया के बीच को लगाने का तरीका क्या है इसके बारे में विस्तार से समझते हैं। 

धनिया के बीज लगाने का सही तरीका

धनिया उगाने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को अपनाए:
  • धनिया लगाने के लिए, सबसे पहले आप एक चौड़े आकार का गमला या फिर कोई कंटेनर ले और इस गमले में अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी डालकर रखें। 
  • इस मिट्टी में 1/4 इंच (0.6cm) की गहराई में व 6 से 8 इंच (15.2 से 20.3 cm) दूर धनिया के बीच को लगाए।
  • बीजों में नमी बनाए रखें इसके लिए आप समय समय पर जल का थोड़ा-थोड़ा छिड़काव करते रहे। 
  • रोजाना पानी देते रहने के बाद धनिया के बीजों में अंकुर आने में लगभग 10 से 14 दोनों का समय भी लग सकता है जब बीज अंकुरित होने लगे, तो इन्हें रोजाना पानी देना ना भूले। 
  • पौधा जब ग्रोथ करने लगे तो दो-तीन सप्ताह में कम से कम एक बार इसमें खाद (नाइट्रोजन उर्वरक की खाद) डालें ताकि यह और जल्दी जल्दी ग्रोथ कर सके, पर ध्यान रखें की खाद की मात्रा जरूरत से जयादा न हो। 
  • जब पौधा पूरी तरह से तैयार हो जाए तब इनको पत्तों को सात से आठ सप्ताह में काटना शुरु कर सकते हैं। 

Note: गमले या कंटेनर में लगे हुए धनिया को जड़ से ना उखाड़े, ऊपर से खाने योग्य भाग को ही काटे, तकि यह फिर से ग्रोथ कर सके।

Popular Posts

Fake smile Quotes in Hindi - ldkalink

संतुलित बल और असंतुलित बल - ldkalink

image file formats क्या है - ldkalink

पैन कार्ड पर पिता के ही नाम क्यों लिखे जाते हैं

अभ्यास ही सफलता की कुंजी motivational story - ldkalink

blogger template कैसे create करे from scratch - ldkalink

अदिश राशि और सदिश राशि में अंतर - ldkalink

खुद को मोटीवेट करते रहने के लिए motivational stories हमेशा पढ़ते रहे

बीजांक (Bijank) किसे कहते हैं इसका उपयोग गणना की जाँच करने के लिए कैसे किया जाता है, आइये इसे कई तरह से उदाहरण से समझते है

on page seo और off page seo क्या है - ldkalink

Translate