Crawled - currently not indexed क्या है - ldkalink

Crawled - currently not indexed kya hai: आज के इस आर्टिकल में हम गूगल सर्च कंसोल के डैशबोर्ड में आखिर "Crawled - currently not indexed" क्या होता है यह मैसेज क्यों आता है इसके बारे में विस्तार से जानने वाले है। 
यदि आप एक ब्लॉगर है और आपके द्वारा भी आपके ब्लॉग या वेबसाइट को गूगल सर्च कंसोल में सबमिट किया गया है तो इसके डैशबोर्ड में आपको एक ऑप्शन Crawled - currently not indexed का मैसेज आपको देखने को मिलता है। 

आज हम www.ldkalink.com पर Crawled - currently not indexed क्या होता है, इसके बारे में विस्तार से बात करने वाले हैं। 

Crawled - currently not indexed
Crawled - currently not indexed क्या है

Crawled - currently not indexed क्या है? 

"Crawled - currently not indexed" इसके द्वारा यह बताया जाता है कि सर्च इंजन के द्वारा आपके वेब पेज या वेबसाइट को क्रॉल कर लिया गया है इसका अर्थ यह है कंटेंट स्कैन तो कर लिया गया है लेकिन अभी तक इस कंटेंट को सर्च रिजल्ट्स में शामिल नहीं किया गया है

पेज इंडेक्स नहीं हो पाने के कई कारण हो सकते हैं जिसमें से कोई टेक्निकल या कंटेंट रिलेटेड इश्यूज भी हो सकता है जैसे की: 
  1. Robots.txt file: हो सकता है कि आपके द्वारा जो रोबोट टेक्स्ट फाइल बनाया गया है उसमें कोई डायरेक्टिव हो, जो सर्च इंजन को  बोल रहा हो कि इस पेज को अभी इंडेक्स नहीं कराना है यह भी एक कारण हो सकता है इंडेक्स नहीं होने का।  
  2. Meta robots tag: मेटा टैग जो कि आपका वेबसाइट के थीम के हेड क्षेत्र में लगाया जाता है, हो सकता है कि आपका वेब पेज के एचटीएमएल कोड वाले क्षेत्र में मेटा टैग में कंटेंट में noindex लगा हो, जो सर्च इंजन को रोक रहा हो इस पेज को इंडेक्स कराने से।   
  3. Noindex tag: यह भी हो सकता है कि किसी स्पेसिफिक पेज या यूआरएल पर नोइन्डेक्स टैग लागू किया गया हो जिससे यह सर्च इंजन को रोक रहा हो, की इसे अभी इंडेक्स नहीं करना है।  
  4. Canonicalization issues: कई बार ऐसा होता है कि एक ही पोस्ट के कई सारे यूआरएल होते हैं जिससे सर्च इंजन को समझने में यह मुश्किल होता है कि इसमें से कौन सा यूआरएल सही यूआरएल है जिसे इंडेक्स करना। 
  5. Content quality: यदि आपके द्वारा जो कंटेंट लिखा गया है यदि वह क्वालिटी कंटेंट नहीं होता है तो भी एक रीजन हो सकता है कि आपका कांटेक्ट में क्वालिटी या रेलीवेंसी नहीं होने के कारण सर्च इंजन आपके कंटेंट को इंडेक्स नहीं कर पा रहा है। 
अब यदि आप चाह रहे हैं कि जो पेज Crawled - currently not indexed वाले क्षेत्र में दिख रहा है यह पेज सर्च इंजन रिजल्ट में इंडेक्स होने लगे, तो आप इन सभी स्टेप्स जो ऊपर बताए गए हैं एक बार इन्हें जरूर चेक करें और चेक करने के बाद इन्हें रेसोल्व भी करना होगा। 

इस तरह से गूगल सर्च कंसोल का उपयोग करके Crawled - currently not indexed  इसकी सहायता से आप अपने वेबसाइट के वे पेजेज जो अभी सर्च इंजन द्वारा कंटेंट को स्कैन कर लिया गया है, पर सर्च इंजन रिजल्ट पेज में शामिल नहीं किया गया है इसकी जानकारी देता है नेक्स्ट आर्टिकल में हम जानने की Crawled - currently not indexed को  कैसे fix किया जाता है।    

Popular Posts

Fake smile Quotes in Hindi - ldkalink

संतुलित बल और असंतुलित बल - ldkalink

image file formats क्या है - ldkalink

पैन कार्ड पर पिता के ही नाम क्यों लिखे जाते हैं

खुद को मोटीवेट करते रहने के लिए motivational stories हमेशा पढ़ते रहे

बीजांक (Bijank) किसे कहते हैं इसका उपयोग गणना की जाँच करने के लिए कैसे किया जाता है, आइये इसे कई तरह से उदाहरण से समझते है

अभ्यास ही सफलता की कुंजी motivational story - ldkalink

blogger template कैसे create करे from scratch - ldkalink

अदिश राशि और सदिश राशि में अंतर - ldkalink

on page seo और off page seo क्या है - ldkalink

Translate