CG big breaking: स्कूलों की छुट्टियां और आगे बढ़ी , शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया ऐलान - ldkalink
CG big breaking: स्कूलों की छुट्टियां और आगे बढ़ गई, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया ऐलान
छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा राज्य के सभी स्कूलों में 25 जून तक का अवकाश की घोषणा कर दी गई है, छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी और हिटवे के कारण से यह फैसला लिया गया है इस कड़ी धूप को देखते हुए बच्चों को गर्मी से होने वाली परेशानियों से बचने के लिए यह फैसला लिया गया है।
![]() |
| CG big breaking: school holidays extended 16-06-2024 to 25-06-2024. |
प्रदेश में भीषण गर्मी के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय शालाओ हेतु दिनांक 15.6.2024 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था।
लेकिन वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत में रखते हुए शासन द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि दिनांक 16.6.2024 से 25.6.2024 तक वृद्धि कर दी गई है, अब स्कूलों के खुलने का दिनांक 26.06.2024 है।
