वेग (Velocity) - ldkalink
वेग (Velocity): इससे पहले हमने एक सामान वृतीय गति के बारे में जाना था पर आज के इस आर्टिकल में हम वेग के बारे में बात करने वाले की आखिर Veg ki paribhasha या वेग किसे कहते है इसका vimiy sutra और वेग कौन सी राशि है इन सबके बारे में जानने वाले है।
किसी भी वस्तु के वेग द्वारा यह दर्शाया जाता है कि वस्तु कितनी स्पीड से जा रही है तथा यह किस दिशा में चल रही है वेग धनात्मक, ऋणात्मक, तथा शून्य भी हो सकता है अगर यदि दाई ओर से वस्तु का वेग धनात्मक लिया जाता है तो उसके बाई ओर वस्तु का वेग ऋणात्मक होता है।
वेग एक निश्चित दिशा में वस्तु द्वारा एकांक समय में तय की गई दूरी को बताता है अर्थात वेग द्वारा समय के साथ वस्तु के विस्थापन में होने वाले परिवर्तन को बताया जाता है इस प्रकार वेग को निम्न प्रकार से परिभाषित किया जा सकता है।
![]() |
| वेग (Velocity) किसे कहते है |
वेग किसे कहते हैं/velocity definition in Hindi
वेग की परिभाषा (paribhasha): गतिमान वस्तु के विस्थापन में परिवर्तन की दर को उसका वेग कहा जाता है वेग एक सदिश राशि है और वेग का S.I. मात्रक मीटर/सेकंड तथा CGS पद्धति में मात्रक सेमी/सेकंड होता है तथा वेग का विमीय सूत्र [M0LT-1] होता है।
वेग का सूत्र क्या है
वेग = विस्थापन/समय
माना किसी वस्तु द्वारा t समय में इसका विस्थापन x होता है तो इसके वेग को निम्न सूत्र द्वारा व्यक्त किया जा सकता है।
v = x/t
वेग का मात्रक S.I. मात्रक और CGS पद्धति में मात्रक क्या है
वेग का S.I. मात्रक = मीटर/सेकंड तथा CGS पद्धति में मात्रक = सेमी/सेकंड होता है
वेग का उदाहरण/example
माना किसी वस्तु द्वारा किसी दिशा में 10 सेकंड में गति करती हुई 100 मीटर की दूरी तय की जाती है तो उसका वेग निम्न सूत्र द्वारा ज्ञात किया जा सकता है।
V = 100/10
अर्थात वस्तु का वेग 10 मीटर/सेकंड होगा।
